लेखनी प्रतियोगिता -16-Apr-2022 आज सुनाते हैं मिलन का अनुसरण
रचयिता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-आज सुनाते हैं मिलन का अनुसरण
(भजन)
आज सुनाते हैं मिलन का अनुसरण….....
हनुमत राम का, है मिलन
करता जग सारा अभिनंदन ......
इनकी मीत है प्यारे ,बड़ी न्यारी.....
हे दुनिया इनकी बहुत आभारी
हनुमत राम की है, ऐसी मीत
भक्त करें इनसे ही प्रीत
सारा जग गाए यही गीत
आज सुनाते हैं मिलन का अनुसरण
हनुमत राम का, है मिलन
करता जग सारा अभिनंदन
जग के कहलाते दाता
बोलो सब भाई, जग है न्यारा
सारी दुनिया कहती यही
वादा निभाया श्रीराम से
निभाया है वादा, दुनिया को यही सिखाया
ऐसी है इनकी भक्ति बड़ी अद्भुत
देखी दुनिया ने ऐसी भक्ति
पहली बार में लंका को जलाया
सीता राम को मिलाया
आज सुनाते हैं ,मिलन का अनुसरण
हनुमत राम का है मिलन
करता जग सारा अभिनंदन
धूप छांव का है इनका मिलन
प्रयाग जैसा है इनका मिलन
हनुमत राम का है ऐसा मिलन
हनुमत है सबसे प्यारे
भक्तों में है सबसे न्यारे
आज सुनाते हैं ,मिलन का अनुसरण
हनुमत राम का है मिलन
करता जग सारा अभिनंदन
निराश है मन को, जगाए इनकी मीत
पर्वत जैसी है इनकी प्रीत
दिखलाया हृदय में राम को
ऐसी है इनकी मीत
जग से न्यारी है प्रीत
आज सुनाते हैं मिलने का अनुसरण.....
हनुमत राम का है मिलन.......
करता जग सारा अभिनंदन......
Shrishti pandey
18-Apr-2022 02:23 PM
Very nice
Reply
Shnaya
17-Apr-2022 11:19 AM
Very nice
Reply
Punam verma
17-Apr-2022 08:26 AM
Very nice
Reply