लेखनी प्रतियोगिता -21-Apr-2022इन्टरनेटबडा महान
इंटरनेट है बड़ा महान
इंटरनेट का नशा है भारी,
काम भुला दे सबको प्यारी।
बच्चे बूढ़े बने जवान
बैठ साथ चैट करते महान।
इंटरनेट है बड़ा महान
दुनिया भर का देता ज्ञान।
फेसबुक पर दुनिया मिलवा दे,
पढ़ाई लिखाई सारी करवा दे।
ऑनलाइन शॉपिंग करवा दे,
बिजनेस ऑनलाइन करवा दें।
देश-विदेश बातें करवा दे
वीडियो कॉलिंग खूब करा दे
खुद पर हरदम यह इतराए,
घर परिवार बेगाना बनाए।
अपना शासन खूब चलाएं।
साथ बैठने का टाइम कहां
मोबाइल में व्यस्त सारे यहांँ
हाथ में सबके मोबाइल होता
कोई चैटिंग की कोई यूट्यूब है देखता
कोई नेटफ्लिक्स में उलझा
इंस्टाग्राम पर कोई घूमे
अलग-अलग फोटो है डाले
दिखावे की दुनिया हो गई
इंटरनेट का नशा है भारी
भूला दे यह दुनिया सारी
कामकाज यह सब भूलवा दे
फोन की दुनिया में घुमावा दे
पहले था घर परिवार
अब सबसे पहले इंटरनेट है यार।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा
21.4.2022
Punam verma
22-Apr-2022 08:27 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
22-Apr-2022 07:57 AM
Very nice👍
Reply
Reyaan
22-Apr-2022 03:43 AM
Very nice 👍🏼
Reply