चंद क्षणिकाएं

चंद क्षणिकाएं

दिल में जो बसातें हैं वो जताते नही
शोर इस कदर इश्क का मचाते नहीं
लोग कहते हैं कान दीवारों के
इश्क का किस्सा सरेआम सुनाते नहीं।।

इजाजत है आज जो चाहे कीजिए
पर न भरोसा कल का जनाब कीजे
हमने तो दे दी इजाजत तुमको
दुनिया क्या देगी इस बात का पता कीजे।।

शोर दौलत नही इंसान किया करते हैं
दिल के रईस कब आवाज ऊंची करते हैं
हमने देखा है खाली बर्तनों को यारों
जरा सी ठोकर जो लगे आसमान सर पे धरते हैं।।

आभार – नवीन पहल – २२.०४.२०२२ 💐❤️👍🙏🏻

# नॉन स्टॉप 2022


   21
8 Comments

Shrishti pandey

01-May-2022 09:46 PM

Very nice

Reply

Punam verma

24-Apr-2022 09:46 PM

Nice

Reply

Shnaya

23-Apr-2022 09:49 PM

Very nice 👍🏼

Reply