Priyanka06

Add To collaction

लेखनी कहानी -28-Apr-2022 आवाज

रचयिता-प्रियंका भूतड़ा

शीर्षक-आवाज
(यह एक पहेली कविता है।यह कविता आवाज से संबंधित है। इस कविता की हर पंक्ति में हर सदस्य का जिम्मेदारी या हिस्सा बताया गया है। उस आवाज से उस घर की रौनक बढ़ती है। उसी से संबंधित है यह कविता और आप भी जाने किस पंक्ति में किस सदस्य की हिस्सेदारी है।)

आंगन से आती है पायल की आवाज,

कमरे से आती है झुमके की आवाज।।

रसोईघर से आती है चूड़ी की आवाज,

ड्राइंग रूम से आती है टीवी की आवाज।।

पॉकेट से आती है पैसों की आवाज,

बालकनी से आती है छड़ी की आवाज।।

गली से आती है गाड़ी की आवाज,

गार्डन से आती है खिलखिलाने की आवाज।।

दरवाजे से आती है खटखटाने की आवाज।।

परिवार के सदस्यों की धड़कनों से बनती है आवाज
वही कहलाता है खुशीयों का आवास

सप्ताह की 14 कविता 




   19
6 Comments

Seema Priyadarshini sahay

29-Apr-2022 10:06 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Swati chourasia

28-Apr-2022 06:47 PM

वाह बहुत खूब 👌

Reply

Gunjan Kamal

28-Apr-2022 03:10 PM

वाह मैम बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply