Add To collaction

वतन

                        वतन

इन हवाओ में बसे है प्राण मेरे दोस्तों
 इस वतन की मिटटी में है जान मेरी दोस्तों 
और भी दुनिआ के नक़्शे में हज़ारो मुल्क है 
पर तिरंगे की सबसे जुदा है शान मेरे दोस्तों 

आज बैठी है ये दुनिआ ढेर पर बारूद के 
कौन देगा अमन का पैगाम मेरे दोस्तों 
राह से भटके है जो वो भी राह पर आ जाएंगे 
कोई उनको भी दे प्यार का पैग़ाम मेरे दोस्तों 

क्या मिला है जंग से किसको कभी जो अब मिले 
कितने कलिंगो में निकाले अरमां मेरे दोस्तों 
कितने सिकंदर लूट कर दुनिआ को ख़ाली चल दिए 
ख़ाली हाथ में देखा नहीं कोई सामान मेरे दोस्तों 

चन्द सिक्को में न बेचो तुम वतन की आबरू 
पहले भी खादी हो चुकी बदनाम मेरे दोस्तों 
और इंसानो को ज़रूरत है तो बस इंसान की 
दूर कर दो हैवान का गुमान मेरे दोस्तों 

बख्श दो आबो हवा इस ज़हर को रोको यही 
आने वाली नस्लों  पे करो अहसान मेरे दोस्तों 
दुनिआ की नज़रे जब तलाशेंगी धरम का रास्ता 
विश्व गुरु का तब मिलेगा सम्मान मेरे दोस्तों

हरविंदर सिंह गुलाम

   19
17 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

07-May-2022 02:29 PM

Wah bahut badhiya

Reply

Ghulam Hazir hai

12-May-2022 12:39 PM

shukriya jnab

Reply

Renu

06-May-2022 10:09 PM

👍👍

Reply

Ghulam Hazir hai

07-May-2022 06:58 AM

thanks

Reply

Gunjan Kamal

06-May-2022 08:28 PM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 👌👌

Reply

Ghulam Hazir hai

06-May-2022 08:35 PM

Thanks a lot 😄

Reply