Priyanka06

Add To collaction

लेखनी कहानी -06-May-2022 बच्चों की अभिलाषा

रचीयता-प्रियंका भूतड़ा

शीर्षक-बच्चों की अभिलाषा

आज स्वतंत्रता का दिन है पावन
फूल से बालक बने जवान
कोई भगत सिंह या आजाद
नन्हे बालक रच रहे इतिहास
बचा कर रख ली देश की शान
आज स्वतंत्रता का दिन है पावन

हम बच्चों की है अभिलाषा।

अंग्रेजों का रहा गुलामी का पहरा
आज भ्रष्टाचार हो गया गहरा
प्रशासन भी हो गया है बहरा
लूटकर ले गए सोने की चिड़िया
इंग्लैंड में जाकर बसा दिया कोहिनूर हीरा
छोड़ गए बस भारत बंटवारा
जन-जन भटका मारा -मारा

हम बच्चों की है अभिलाषा।

घर-घर बोलो प्रेम की भाषा
किसी की ना हो वंचित सुविधा
सुंदर हो भविष्य हमारा

हम बच्चों की है अभिलाषा।

समान शिक्षा के हो साधन
हर बालक के सिर पर हो ताज
वो बने दुनिया का आगाज
हम बच्चों की है अभिलाषा।

दुनिया का कहलाए युवा
तभी तो होगा राज अपना
पावन दिन पर करें प्रतिज्ञा
कोई ना बने अब शैतान
देश के नागरिक बने महान
यह हो देश की पहचान

हम बच्चों की है अभिलाषा।

जन गण मन है सत्य अहिंसा
आज स्वतंत्रता का दिन है पावन
फूल से बालक बने हैं जवान
कोई भगत सिंह या आजाद
नन्हे बालक रच रहे इतिहास

हम बच्चों की है अभिलाषा।

नॉनस्टॉप प्रतियोगिता भाग-4( 2022)



   23
10 Comments

Farida

08-May-2022 06:40 PM

Well done

Reply

Haaya meer

08-May-2022 06:16 PM

Amazing

Reply

Sachin dev

08-May-2022 04:32 PM

Very nice

Reply