Astha Singhal

Add To collaction

प्यार की खातिर # शॉर्ट स्टोरी चैलेंज # प्रेम

#शॉर्ट स्टोरी चैलेंज


जॉनर- प्रेम

कहानी - प्यार की खातिर

दुनिया में लोग प्यार की खातिर ना जाने क्या-क्या कर जाते हैं। अपने प्यार को साबित करने के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। अपने प्यार को पाने के लिए कुछ लोग जुनून की हद को भी पार कर लेते। पागलपन की हद तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ किया आर्यन सचदेवा ने अपने प्यार सौम्या को पाने के लिए। 

आर्यन और सौम्या बचपन से ही एक स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक साथ स्कूल जाते थे। एक साथ पढ़ाई करते थे। दोनों में बहुत गहरी दोस्ती थी। पर जैसे- जैसे दोनों बड़े होते गये दोस्ती के समीकरण बदलने लगे।

आर्यन के लिए सौम्या केवल दोस्त नहीं थी, उसकी पूरी ज़िंदगी थी। पर सौम्या के लिए आर्यन केवल एक सहपाठी बनकर रह गया था। उसका अपना अलग फ्रैंड सर्किल बन गया था जिसमें आर्यन की एंट्री नामुमकिन थी। क्योंकि आर्यन उन लड़के लड़कियों की तरह स्मार्ट नहीं था। उनकी तरह फिट नहीं था। अपने कद से ज़्यादा मोटा था। इसलिए सौम्या का ग्रुप उसका बहुत मज़ाक उड़ाया करता था। 

जब वह सब कॉलेज में पहुंचे तो सौम्या आर्यन से बिल्कुल दूर रहने लगी। उससे बात करना भी पसंद नहीं करती थी। आर्यन यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। बचपन से जवानी तक उसकी एक ही तो दोस्त रही थी, सौम्या। और अब वह उससे जुदा होती जा रही थी। 

आर्यन जब भी सौम्या को दूसरे लड़कों के साथ देखता तो उसे बहुत जलन होती। उसके दोस्त उसे बहुत समझाते पर वो नहीं समझता।

"मैं जानता हूं कि सौम्या क्यों मुझसे कटी- कटी रहती है। मैं मोटा हूं ना इसलिए। एक बार मैं पतला हो जाऊंगा तो वो किसी और की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखेगी।" आर्यन ने कहा। और फैसला किया कि वह जिम जाया करेगा और अपनी बॉडी बनाएगा। 

आर्यन ने कसरत का अभ्यास आरंभ कर दिया।‌ वहां उसकी सहायक थी शैफाली। धीरे- धीरे शैफाली ने महीने भर में ही आर्यन का पांच किलो वजन कसरत के द्वारा कम करा दिया। 

"थैंक्स शैफाली, अब बस कुछ और मेहनत करुंगा तो अच्छी बॉडी भी बन जाएगी।" 

"वैसे तुम्हें बॉडी क्यों बनानी है? कुछ दस किलो वजन कम कर लो बहुत अच्छे दिखोगे। वैसे…अभी भी तुम बुरे नहीं दिखते।" शैफाली ने कहा।

"शैफाली, आजकल सबको अच्छी बॉडी वाले लड़के और लड़कियां ही पसंद आते हैं। हम जैसों की कोई वैल्यू नहीं है।" आर्यन ने उदास होते हुए कहा। 

"आर्यन, लगता है किसी को इंप्रेस करना है! वैसे मेरी राय में जो इंसान शक्ल सूरत और बॉडी फिगर देखकर किसी से इंप्रेस होता हो, मेरे हिसाब से वो उस इंसान को कभी सच्चा प्यार कर ही नहीं सकता।" शैफाली ने अपनी राय देते हुए कहा। 

अगले सात महीनों में शैफाली ने आर्यन की काया ही पलट दी। अब आर्यन एक अच्छे, गठीले शरीर वाले लड़के में तब्दील हो चुका था। सौम्या उसे देख हैरान रह गयी थी। 

"वाह! आर्यन, ये तुम ही हो? क्या लग रहे हो। आओ तुम्हें अपने दोस्तों से मिलवाती हूं।" सौम्या उसका हाथ पकड़ उसे अपने दोस्तों से मिलवाने ले गयी। 

आज पहली बार सौम्या ने यूं आर्यन को इतनी अहमियत दी थी। पहली बार उसका हाथ पकड़ा था। पर आर्यन को आज उतनी खुशी महसूस नहीं हुई जितनी उसे होनी चाहिए थी। 

जब वह कसरत करने जिम गया तो शैफाली वहां नहीं थी। शैफाली को वहां ना पाकर वह बहुत परेशान हो गया। उसने उसे बहुत बार फोन किया पर शैफाली ने फोन नहीं उठाया। 

एक महीना गुज़र गया। सौम्या आर्यन से नज़दीकियां बढ़ाने लगी। पर आर्यन उससे कटा-कटा सा रहता था। 

"पता नहीं यार, यही तो मैं चाहता था! सौम्या आज मेरे पास है। पर फिर भी मैं खुश नहीं हूं। क्यों?" 

"शायद…. तुझे सौम्या से कभी प्यार था ही नहीं। या फिर यूं कह सकते हैं कि तूने दोस्ती को प्यार समझ लिया और अब जब वो तेरे पास है तो …." उसके दोस्त ने उसे समझाते हुए कहा। 

उसके दूसरे दोस्त ने कहा," भाई, ऐसा भी तो हो सकता है कि तुझे किसी और से प्यार हो गया हो?" 

"ऐसा कुछ नहीं है।" आर्यन बोला। पर शायद यह बोलते समय उसे खुद पर भी यकीन नहीं हो रहा था।

आखिरकार एक दिन शैफाली जिम आई। आर्यन उसे देख खुशी से उछल पड़ा।

"कहां थीं तुम? कब से तुम्हारा इंतज़ार कर रहा था। जिम वालों ने तुम्हारे घर का पता देने से इंकार कर दिया था। वरना…मैं तुम्हारे घर ही आ जाता। अब बताओ कहां थी तुम?" आर्यन ने उसका हाथ पकड़ते हुए कहा।

"बैंगलुरू गई थी। मां के पास। पर तुम मुझे क्यों याद कर रहे थे?" शैफाली ने पूछा।

"बताऊंगा। पहले मेरे साथ चलो।" आर्यन ने कहा।

*******

वैलेंटाइन डे की पार्टी थी। आर्यन शैफाली को अपने साथ पार्टी में ले आया। आर्यन को किसी और लड़की के साथ देख सौम्या जल गई। उसने सोच लिया कि वह आर्यन को आज ही प्रपोज़ करेगी। उसने स्टेज पर आकर माइक लिया और बोली,

"आज मैं आप सबके सामने अपने प्यार को प्रपोज़ करना चाहती हूं। वो और कोई नहीं आर्यन है! आर्यन आई लव यू। प्लीज़ कम ऑन स्टेज।" सौम्या ने आर्यन को बुलाते हुए कहा। 

आर्यन स्टेज पर पहुंच गया। उसने सौम्या से माइक लिया और बोला,"थैंक्स सौम्या। तुम मेरी बचपन की दोस्त हो। और मैंने अपनी बचपन की दोस्ती को प्यार समझ लिया था। पर शायद यह मेरी भूल थी। किसी ने मुझे सिखाया कि यदि हमें अपने प्यार को पाने के लिए अपने आपको बदलना पड़े तो वो सच्चा प्यार हो ही नहीं सकता। आज मैं समझ गया कि सच्चा प्यार क्या होता है। सॉरी सौम्या तुम मेरा सच्चा प्यार नहीं हो। मैं जिसे दिलोजान से चाहता हूं वो है …. शैफाली। शैफाली आई लव यू। और ये एहसास तुमसे दूर रहकर हुआ।" 

शैफाली ने स्टेज‌ पर आकर आर्यन को गले लगा लिया। आज शैफाली और आर्यन दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं, क्योंकि उन्होंने एक दूसरे की अच्छाइयों से प्यार किया था, उनकी बाहरी सुंदरता से नहीं। 

🙏
आस्था सिंघल

   22
9 Comments

Seema Priyadarshini sahay

14-May-2022 05:44 PM

👌👌

Reply

Shnaya

13-May-2022 09:59 PM

Very nice 👍🏼

Reply

Haaya meer

13-May-2022 09:47 PM

Amazing

Reply