Usha Raghav

Add To collaction

"मौसम" -25-May-2022

प्यार व्यार करने का भी..कोई मौसम होता है
दुनियाँ कहती है यह..मौसम मस्ताना होता है

दिलों की बात समझने का एक मौसम होता है
कच्चे आम और इमली का भी मौसम होता है

ये क्या हुआ कि हमने कहा और तुम न आओगे
बात किसी की रखने का...क्या मौसम होता है

कभी कभी बिन बादल के बरसात भी होती है
दुनियाँ कहती है.. बरसातों का मौसम होता है
**ऊषा चित्रांगद**

   3
0 Comments