Priyanka06

Add To collaction

लेखनी कहानी10-Jun-2022 कृष्ण की बाल लीला

रचयिता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-कृष्ण की बाललीला

सब कहते हैं कृष्ण मुरारी।
है तेरी लीला बड़ी प्यारी।।

सबके मन में है उनका नाम।
चारों तरफ है उनका धाम।।

कृष्ण ने मुख में ब्रह्मांड समाया।
यशोदा मैया ने अपना सुध बुध खोया।।

नहीं है साधारण मनुष्य भगवन स्वयं।
मां यशोदा को कराया दिव्य दर्शन।।

हे जगत के पालन हारी।
बोलो तुम सब श्री कृष्ण मुरारी।।


श्री कृष्ण ने तृणवर्त को हराया।
 गोकुल वासी को संकट से बचाया।।

कृष्ण का है अवतारा।
 नटखट अद्भुत कृष्ण प्यारा।।

नागों का राजा कालिया।
यमुना का जल किया जहरीला।।

कृष्ण ने दिखायी बहादुरी ।
कालिया नाग के बीच हुई भयंकर लड़ाई।।

 लिया श्री कृष्ण को जकड़।
कृष्ण ने किया विशाल रूप  धरण।।

कृष्ण करने लगे नृत्य।
 कालिया का हुआ साहस व्यर्थ।।

विषैले सांप ने दिखाया करुणा भाव।
लिया निर्णय किया कृष्ण ने माफ।।

कृष्ण की लीला अपरंपार।
हम करते हैं तुम को प्रणाम।।


गोपी सग करते रासलीला।
वंशी अधर बजाए कृष्ण कन्हैया।।

कंस ने पूतना को बुलाया।
गोकुल में उसे भिजवाया।।

कंस के आदेश का किया पालन।
जा पहुंची गोकुल धाम।।


बालकृष्ण को सीने से लगाया।
वृक्ष स्थल में विष लगाया।।

बालकृष्ण को जहरीला स्तनपान पिलाया।
कृष्ण ने अपना क्रोध बताया।।

पूतना को अपना रोष दिखाया।
स्तन को जोर-जोर से चबाया।।

पूतना को हुई वक्ष स्थल पीड़ा।
कृष्ण दिखाई अपनी लीला।।

करने लगी पूतना गुहार।
बाल कृष्ण ने किया प्रहार।।

निकले शरीर से पूतना के प्राण।
फट गया गोष्ट बाहर।।

श्री कृष्ण करने लगे छाती पर क्रीडा।
ऐसी थी कृष्ण की बाल लीला।।

किया राक्षसी पूतना का संघार।
 पूतना का किया उद्धार।।

देख कृष्ण का बालपन।
गोपियां हो गई प्रेम पास में वश।।

देख कृष्ण की नटखट अदा।
गोकुल वासी हो गये फिदा।।

मां यशोदा ने गले लगाया।
खूब लाड प्यार जताया।।

कृष्ण को स्तनपान कराया।
कृष्ण को पालने में सुलाया।।

तुम जगत के पालन हारी।
हो भक्तों के गिरधारी।।

तुमने तारे लाखों प्राणी, ये संतों की वाणी।
तेरी छवि मेरे भगवान, यह दुनिया है दीवानी।।

नॉनस्टॉप प्रतियोगिता-9


   20
8 Comments

Parangat Mourya

08-Feb-2023 01:34 AM

Khoob 💐👍

Reply

सुंदर

Reply