Sarfaraz

Add To collaction

योग

🌹🌹* योग * 🌹🌹

हर लेता यह तन के रोग।
औषध से अच्छा है योग।

कोई धनी हो या निर्धन।
सबको देता सुन्दर तन।
लाभ उठाएँ इससे लोग।
औषध से अच्छा है योग।
 
तन को करता फुर्तीला।
मन को रखता जोशीला।
जल्दी पचता इससे भोग।
औषध से अच्छा है योग।

यूँ भी जग को यह भाया।
रोग रहित रखता काया।
यह है सेहत का आरोग।
औषध से अच्छा है योग।

हर लेता यह सबके रोग।
औषध से अच्छा है योग।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़।

*🌹🌹🌹🌹🌹🌹*

   12
2 Comments

Seema Priyadarshini sahay

22-Jun-2022 10:48 AM

बेहतरीन

Reply

Ayshu

21-Jun-2022 03:36 PM

Nice

Reply