Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -22-Jun-2022 राष्ट्रीय फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना

रचयिता-प्रियंका भूतड़ा

शीर्षक-राष्ट्रीय फॉरवर्ड ब्लॉक स्थापना

सब कोई ना कोई डे मनाते
पर हम ऐसे डे भूल जाते
जो खून की होली खेल जाते हैं
कठिन संघर्षों के बाद कोई काम मुमकिन कर पाते हैं
कितनी परिस्थितियां आती इनके सामने
डटे खड़े रहते सीना तानके

आज हम सुनाते ऐसे डे की बात
राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लाक की स्थापना है दिवस आज
उन्होंने की थी आजाद फौज का निर्माण
सबसे सर्वोच्च थे वह नेता
नाम था उनका सुभाष चंद्र बोस
थे वो सबसे बड़े नेता
स्वतंत्रता सेनानी के कहलाए नेता
उठाया उन्होंने आजादी अभियान का बेड़ा

22 जून 1939 को इसका गठन
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक बना पत्र
कांग्रेस के भीतर हुई स्थापना फॉरवर्ड ब्लॉक
दी गई लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक
स्वतंत्र होने की इच्छा

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक बना
भारत का राष्ट्रवादी राजनीतिक दल कहलाया
कांग्रेस मंत्रिमंडल ने कर दिया पद त्याग
संघर्ष की कार्यवाही को नहीं बढ़ने दिया आगे

सुभाष चंद्र बोस को करने पड़े कितने विरोध
सही उन्होंने कितने अत्याचार
तब हुआ सफल यह प्रस्ताव 

बंगाल प्रांतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता से
कर दिया उनको निष्कासित 
3 वर्षों तक नहीं कर  सके पद ग्रहण
पर नहीं मानी उन्होंने हार
अटल रहे अपनी शपथ पर
साम्राज्य वादियों के उन्मूलन का
स्मरण कराया संकल्प

मार्च 1940 में फारवर्ड ब्लाक ने किया
समझौता विरोधी सम्मेलन
इसी तरह कठिन पद से गुजरा यह प्रस्ताव
भविष्य में दल के रूप में हुआ निर्माण
ब्लॉक ने की कार्य निर्वाही
जिससे हुई राष्ट्रीय सरकार की स्थापना

जून 1942 में कर दिया अवैध संगठन घोषित
कुछ संघर्षों के बाद फिर उभरा
दो गुटों में ये बंटा
सुभाष वादी फॉरवर्ड ब्लॉक
मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक
सुभाष वादी फॉरवर्ड ब्लॉक को मिला नया नाम
प्रजा समाजवादी के कहलाया उसका नाम
इस तरह राष्ट्रीय फॉरवर्ड ब्लॉक दिवस है आज

   17
6 Comments

Seema Priyadarshini sahay

23-Jun-2022 10:36 AM

बहुत खूबसूरत

Reply

Abhinav ji

23-Jun-2022 07:46 AM

Nice

Reply

Dr. Arpita Agrawal

23-Jun-2022 06:32 AM

बेहतरीन 👌👌

Reply