मृदा संरक्षण - लेखनी प्रतियोगिता -25-Jun-2022
माटी से निर्मित है हम सबका तन
माटी से ही हुआ मानव का सृजन।
अन्न जो हम सबकी है भूख मिटाता
माटी ही है जिसमें यह सदा उपजता।
माटी के बर्तनों में अनेक पौष्टिक तत्व
प्रयोग से जिनके तन को मिलता सत्व।
मुल्तानी मिट्टी बढ़ाती है चेहरे का नूर
अपनी गुणवत्ता से विदेशों में मशहूर।
मिट्टी बिन पेड-पौधों से सूना रहे जग
हो शहर गाँव रेगिस्तान पशु-पक्षी खग।
मानव जाने-अनजाने करते रहे क्षरण
विषाक्त पदार्थ फैला रहे माटी प्रदूषण।
अब बन रहा ये श्वशन रोगों का कारण
मिट्टी प्रदूषण से होता जीवों का मरण।
1977 में मिट्टी बचाओ आंदोलन चला
ईशा फाउंडेशन सद्गुरु से वेग मिला।
समझाया मानव रोको मिट्टी का विनाश
सचेत किया मिट्टी होती कितनी खास।
मरुस्थलीकरण के कारण हमें बतलाए
रोकने के उपाय भी सद्गुरु ने समझाए।
कंगना, अजय देवगन व आर माधवन
अनुपम खेर आदि ने जोड़ा इससे मन।
मिट्टी संरक्षण के तीव्र प्रयास हुए जारी
सोच क्या रहे मानव अब हमारी बारी।
छात्रों तक पहुँचा संदेश, कलम उठाया
शब्दों से जागरूकता अभियान चलाया।
लेखनी अब देना होगा तुम्हें भी सहयोग
माटी बचाने हेतु करना होगा नया प्रयोग।
विलुप्त न हो मानव जाति कर लापरवाही
मृदा संरक्षण न हुआ तो होगी त्राहि-त्राहि।
डॉ. अर्पिता अग्रवाल
Priyanka06
26-Jun-2022 12:19 PM
बहुत सुंदर अभिव्यक्ति मेम
Reply
Zakirhusain Abbas Chougule
26-Jun-2022 12:17 PM
बहुत सुंदर
Reply
Swati chourasia
26-Jun-2022 09:08 AM
बहुत ही बेहतरीन रचना 👌👌
Reply