रंगों का महत्त्व - लेखनी प्रतियोगिता -28-Jun-2022
अवर्णनीय होती है प्रकृति की अद्भुत सुंदरता
रंगों से इसके सौंदर्य में सदा चार चाँद लगता।
इंद्रधनुष की अनोखी छटा या मेघो का कालापन
न जाने कितने नजारे प्रफुल्लित करते हमारा मन।
मानव जीवन बिन रंगों के हो जाए अत्यंत उदास
आनंद का राज है रंग मानव में जगती इनसे आस।
बर्फ की उज्जवल सफेदी हो या खेतों की हरियाली
सूरज की मनमोहक लालिमा भरे उमंग की प्याली।
है बहुत ज़रूरी रंगों के ज्योतिषीय महत्त्व का ज्ञान
सूर्य, मंगल लाल रंग के स्वामी बन बढ़ाए शान।
पीला रंग अग्नि में समाहित होकर लाए है पवित्रता
इसमें है गुरु के ताप का गुण, साहस व सात्विकता।
होता शरीर की कुंडलिनी के तीसरे चक्र का स्वामी
हल्दी से स्वास्तिक बने, होता शुभता का अनुगामी।
हरा रंग बसंत ऋतु,आशा, कर्मठता जीवन में लाता
मानसिक रोग, हिस्टीरिया आदि रोगों को दूर भगाता।
है पृथ्वी का प्रतीक, हास्य, जवानी व आशा लाए
वाणिज्यिक योग्यता लाए, प्राकृतिक रंग कहलाए।
जल, विस्तार व शांति का प्रतीक होता नीला रंग
पवित्रता, न्याय व वफादारी लाता है अपने संग।
धर्म, शांति व धैर्य हेतु ध्यान कक्ष में होता प्रमुख
आध्यात्मिक और इन्द्रियात शक्ति का देता सुख।
है शौर्य, बलिदान व वीरता का प्रतीक केसरिया
अपूर्व साहस के इस रंग ने तिरंगे में स्थान लिया।
सनातन धर्म में केसरिया साधुओं की बना पहचान
संयम, संकल्प और आत्मनियंत्रण से बढ़ाई शान।
माँ सरस्वती का प्रतीक कहलाता है सफ़ेद रंग
शुद्धता, पवित्रता और ज्ञान का वरदान ले आए संग।
करे राहु को शांत, कराए शांति व सुख का आभास
आत्मा का है यह शुभ्र रंग, जीवन में बड़ा खास।
प्रत्येक रंग है जीवन में नए-नए भाव लेकर आए
मानव विरक्त न हो इनसे, मन में अहसास जगाए।
करे जीवन का दिल खोल स्वागत, हर रंग अपनाएँ
होली, रंगोली, इंद्रधनुषी सब रंग एक साथ सजाएँ।
डॉ. अर्पिता अग्रवाल
Seema Priyadarshini sahay
01-Jul-2022 10:51 AM
बहुत खूब
Reply
Shnaya
29-Jun-2022 03:24 PM
बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply
Swati chourasia
29-Jun-2022 11:10 AM
बहुत ही सुंदर रचना 👌👌
Reply