Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी कहानी - अहसास प्यार का

अहसास प्यार का



ये जो अहसास है ना प्यार का..
किसी को देख कर, दिल की बेकरारी का..
जब होता है ना किसी को, ये खूबसूरत सा अहसास..
खुद को समझने लगता है, वो सबसे अलग, सबसे खास..


संगीत की धुनों पर मन करता है, नाचने का..

उसके सामने, उसके पास ही बैठे रहने का..
दिल में उठते है जज्बातों के तूफान..
मन में बढ़ता ही जाता है..

उसकी प्यार भरी बातों को सुनने का अरमान..


प्रेम में सराबोर ये दिल..

नही सुनता फिर दिमाग की..

बस रहना चाहता है ये..
अपने प्रियतम के पास ही..


जैसे राधा रंगी थी..
अपने श्याम के प्रेम के रंग में..
जैसे मीरा डूबी थी..
अपने घनश्याम के प्रेम में..
सच्चा, निस्वार्थ, केवल प्रेम और प्रेम का संगीत,
बस कुछ इसी तरह मेरा जीवन भी हो जाए व्यतीत।।

प्रियंका वर्मा

29/6/22

   10
4 Comments

Priyanka Verma

01-Jul-2022 10:41 AM

Thank you so much 🙏💐😊, dear friends

Reply

Seema Priyadarshini sahay

01-Jul-2022 10:40 AM

बहुत खूबसूरत

Reply

Saba Rahman

30-Jun-2022 12:07 AM

Nyc

Reply