Add To collaction

तन्हाई - लेखनी कहानी -02-Jul-2022

तन्हाई दिलों को पास लाने का खूबसूरत तरीका है
अपनों के प्यार का अहसास दिलाने का सलीका है।

तन्हाई ना हो तो मिलन का अहसास अधूरा है
तन्हाई ने अनेक टूटते हुए रिश्तों को जोड़ा है।

तन्हाई अपनों का महत्त्व हम सबको समझाती है
भूले-बिसरे हुए रिश्तों में भी प्रगाढ़ता लाती है।

तन्हाई बीते हुए लम्हों को पुनः याद दिलाती है 
मीठी यादों की चुनर से दिल को बहलाती है।

मिलना-बिछड़ना होता जीवन का है अद्भुत हिस्सा
तन्हाई से प्रीत में जुड़ जाता है एक नया किस्सा।

कुछ पल की तन्हाई बाद मिलन बन जाता यादगार
मिटें सारे क्लेश, द्वेष अपनों के लिए हो असीम प्यार।

ईश्वर इस तन्हाई के लम्हे को रखना सदा छोटा
जुदाई यदि लंबी हो तो सारा जग लगने लगे खोटा।

विश्वास के बल पर तन्हाई के पल भी कट जाते हैं
टूटे विश्वास तो तन्हाई से सांसों की डोर टूट जाती है।

डॉ. अर्पिता अग्रवाल

   19
10 Comments

Pallavi

05-Jul-2022 03:20 PM

बेहतरीन रचना

Reply

Seema Priyadarshini sahay

04-Jul-2022 07:58 AM

Amazing

Reply

Priyanka06

03-Jul-2022 12:01 PM

बहुत सुंदर रचना

Reply