Shaily Bhagwat

Add To collaction

गुरुवंदन


गुरु वंदन 


गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुओं को शत शत नमन, वंदन 🙏🙏🙏🙏🙏

🌹🌹🌹🌹🌹🌹

गुरु शक्ति है,गुरु भक्ति है
गुरु ज्ञान बिन न मुक्ति है।
गुरु मातृ सम,गुरु पितृ सम
गुरु देवों के समकक्ष है।
गुरु उज्जवल दिव्य ज्योत है
गुरु प्रेरणा का स्त्रोत है
गुरु ज्ञान का आधार है
गुरु ज्ञान का विस्तार है।
गुरु अज्ञानता का नाश है
गुरु वेदों का सन्देश है
गुरु गीता का उपदेश है
गुरु शिक्षा का उद्देश्य है
गुरु साधना का ध्येय है
गुरु वात्सल्य का प्रमाण है
गुरु शिष्यों का कल्याण है।
गुरु श्रेष्ठ मार्गदर्शक है
गुरु का सानिध्य पाए जो

भवसागर से तर जाए वो

गुरु चरणों का पारस स्पर्श पा

बन जाये व्यक्तित्व स्वर्ण सा 

गुरु चरणों में अर्पित करुँ
भावों की मेरी वंदना।


#प्रतियोगिता हेतु 

स्वरचित
शैली भागवत "आस"🖊️
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

   20
11 Comments

shweta soni

14-Jul-2022 11:25 PM

Nice 👍

Reply

नंदिता राय

14-Jul-2022 10:14 PM

बहुत खूब

Reply

Chudhary

14-Jul-2022 09:56 PM

Nice

Reply