लेखनी प्रतियोगिता -19-Jul-2022 हिमालय की गुणवत्ता
रचयिता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-हिमालय की गुणवत्ता
हिमालय है पिता,
भारत माता है बेटी,
इसलिए भारत का कहलाता सरताज,
हिमालय है भारत माता का अभिमान।
हिमालय में बसे भोले,
गोरी उनके संग में शोभे,
गोरी संग में झूला झूले,
देख मनभावन मन डोले।
हिमालय की चोटियां,
माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयां,
भारत में है नाम इसका,
इतिहास में अपना नाम रचा।
हिमालय की बर्फीलियां ,
सफेद चादर से ढका हो लिबास,
देखिए मनभावन दृश्यता,
पर्यटकों का मन में भी हो जाता लुभावना।
देख हिमालय का खूबसूरत नजारा,
झूम उठता मन हमारा,
देख वहां की वादियां,
प्रकृति भी दिखाती अपनी खूबसूरतियां।
ऋषि मुनियों का है बसेरा,
अंतिम यात्रा का है रास्ता,
द्रोपती संग चले पांडव पुत्र,
पंचतत्व शरीर को करने विलीन।
हिमालय में मिलती जड़ी बूटियां,
शिलाजीत मिलता है खास,
मनुष्य के आता बड़ा ही काम,
हमारा हिमालय है बड़ा ही गुणवान।
Seema Priyadarshini sahay
20-Jul-2022 06:24 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
Zakirhusain Abbas Chougule
20-Jul-2022 01:56 PM
बहुत खूब
Reply
Gunjan Kamal
20-Jul-2022 09:59 AM
शानदार प्रस्तुति 👌
Reply