Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-Jul-2022 - जवानी की कहानी

हर जवानी की होती एक कहानी,
सुनते आए हम बुजुर्गों की जबानी।
किस्से बड़े-बड़े हमको वो सुनाते हैं,
याद करके उनको तो वो शर्माते हैं।
कभी हो किस्सों में अमरूद का पेड़,
कभी हो जाती थी किसी से मुठभेड़।
प्रेम कहानी की जब बात उनकी आती,
एक लालिमा उनके गालों पर छा जाती।
कभी अजादी के किस्से भी है होते,
कभी जोश जोश में किए वादे होते।
बिना किस्सों के व्यर्थ ये जवानी होती,
जवानी में बसी एक प्यारी रवानी होती।
दीवानगी का आलम होता हर जवानी में,
अहंकार पर्वत जैसा रहता मनमानी में।
आसमां झुकाने की ठानती जवानी हैं,
सपनो में बहकती यहां हर कहानी हैं।।


#दैनिक प्रतियोगिता हेतु
शि

   26
16 Comments

Saba Rahman

26-Jul-2022 11:57 PM

Nice

Reply

Khan

26-Jul-2022 11:06 PM

😊😊😊

Reply

Aniya Rahman

26-Jul-2022 10:51 PM

Nyc

Reply