Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -31-Jul-2022 - मिलन


लाल है देखो सारी,
मुस्कान अति प्यारी।
हरी है उसकी किनारी,
तीज की हुई तैयारी।
मनभाविनी ये नारी,
कंगन हरा है हाथों में, 
कानों में पहनी है बाली। 
बालों में लगाया गुलाब, 
पीछे है उसके फुलवारी। 
बिंदिया है चमकी माथे पर,
लट उभर कर आई है न्यारी। 
इंतजार करे साजन का, 
छाई चारों तरफ हरियाली। 
आस दिल में है मिलन की, 
छंट जाएगी अब अंधियारी। 
झूला बनाया हैं बाहों का, 
अंखियां भी हैं कजरारी। 
आया संदेशा  पिया का,
अधरों पर लगाई लाली। 
लाज का पहरा हटाओ, 
सावन ऋतु है सुहानी।
गालों पर छाई सुर्खी, 
पगली पवन बन गई दीवानी।।


#दैनिक प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा दिल्ली

   19
10 Comments

Seema Priyadarshini sahay

01-Aug-2022 05:10 PM

Nice post 👌👌

Reply

Raziya bano

01-Aug-2022 02:01 PM

Nice

Reply

Mithi . S

01-Aug-2022 01:59 PM

बेहतरीन रचना

Reply