Madhu Arora

Add To collaction

चिंता

चिंता
चिंता करनी छोड़ो भाई,
यह किसको रास है आई।
हाई ब्लड प्रेशर करवा दे,
नई नई बीमारी ला दे।


जो तुम चाहे वह ना होगा
चिंता से क्या होगा बोलो।
होगा वही जो विधना हाथ,
फिर है सब बेकार की बात।

छोड़ दो तुम उसके ही हाथ,
भला,बुरा सब उसके हाथ।
जैसी बुद्धि मिले वक्त पर,
वैसे काम करते जाओ।

हर बात का हल समय पर,
थोड़ा तो इंतजार करो।
गर समस्या आई देखो,
हल पर अपना ध्यान धरो।

वचनों पर तुम नियंत्रण कर लो,
चिंता की सब बातें छोड़ो।
ईश भला करे तुम सोचो,
कटु वचन मुंह से ना बोलो।

जो देगा वह उसकी मर्जी
सोचा कुछ अच्छा ही होगा
चलो आओ जिक्र करें उससे,
फिक्र वह करें देखो तब से।
             रचनाकार ✍️
             मधु अरोरा
             4.8.2022
#नान स्टाप प्रतियोगिता हेतु 

   24
12 Comments

Palak chopra

29-Sep-2022 10:27 PM

Bahit achha 💐🌺👍

Reply

Gunjan Kamal

29-Sep-2022 08:15 PM

बहुत खूब

Reply

Raziya bano

29-Sep-2022 08:10 PM

Nice

Reply