तिरंगा
*शीर्षक तिरंगा*
लोकतंत्र का मान तिरंगा।
मां गंगा की तान तिरंगा।
माटी पर लाखों वीरों का
देखा है बलिदान तिरंगा।।
भारत क्या है विश्व पटल में
जपता है यह गाण तिरंगा।
विश्व गुरु बनने के खातिर
है जीवंत अभियान तिरंगा।
हरे रंग की पट्टी दिखती
मक्का गेंहू धान तिरंगा।
केसरिया बलिदान चिन्ह में
सूरज का परिधान तिरंगा।
कभी समंदर की लहरों में
भारत की यह आन तिरंगा।
कभी हिमायल के चोटी पर
लहराती सम्मान तिरंगा।
रण भूमि में विजय पताखा
की एकल पहचान तिरंगा।
अमर पुत्र की ख्याति बनती
समर पुत्र की जान तिरंगा।
सवा अरब के आबादी का
है यह स्वाभिमान तिरंगा।
तभी जतन से थामा है यह
सारा हिंदुस्तान तिरंगा।
©®दीपक झा "रुद्रा"
Teena yadav
11-Aug-2022 03:51 PM
Very nice 👍
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
11-Aug-2022 08:59 AM
उत्तम, उत्कृष्ट, सर्वोत्तम
Reply
Raziya bano
11-Aug-2022 06:32 AM
Bahut khoob
Reply