DDLJ
कौन कहता है प्यार में सिर्फ लफ्जो से ही बात होती हैं
हमने तो आँखो को भी बात करते देखा है
बीन इजहार के प्यार होते देखा है
और बीन कहे राहो पर इंतजार करते खड़े देखा है।
कही किसी अनजानी सी जगह पर किसी से मीलना
और उस मीलन का धीरे -धीरे प्यार में बदलना देखा है
अनजाने है फिर भी एक -दुसरे का सहारा बनना
न चाहकर भी बार -बार झगड़ना देखा है।
पास होंगें तो बेहिसाब झगरेंगे एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करेंगे
दुर होंगे जब फिर एक दूसरे को याद करेंगे
तन्हाई मे रहना बेहद पसंद करेंगे
और फिर एक दुसरे के यादो मे डूब जाना चाहा करेंगे।
प्यार एक तरफा या दो तरफा नही जानते है
दोनों के दोनों मन ही मन अंदर से तड़पते है
सोचते है यह की उसके मन में क्या होगा
और बीन कहे आंखों से ही सबकुछ बयान करते है।
लड़की चली गई दुर कही पिता के साथ
पिता ने है ठाना अब वह अपनी बेटी का देंगे दुसरे लड़के के हाथ में हाथ
लड़का ढूंढते- ढूंढते जा पहुंचा था उसकी गलीयो में
पाने को फिर से उसका साथ उसका साथ।
लड़का बड़ा आधुनिक ख्यालो का था
फिर भी लड़की को भगा कर ले जा नहीं पाया
लड़की के पिता के सम्मान मे अपना शीश झुकाया
लड़की के परिवार वालो का दिल जीत सके
इसलिए उसने हर एक तरकीब लगाया।
अंत तक जाकर भी लड़का लड़की के पिता का दिल न जीत पाया
यह देखकर लड़की का मन घबराया
रो-रो कर लड़की का बुरा हाल
यह देख लड़के ने भी अपने आंखों से आंसू बहाया
लड़की के होने वाले जीवन साथी तक से वह लड़का मार खाया
फिर कही कुछ देर बाद जाकर लड़की के पिता का मन भर आया
फिर लड़का और लड़की को एक दूसरे का हमसफर बनाया।
Ravi Goyal
12-Aug-2021 10:56 PM
Bahut khoobsurat rachna 👌👌
Reply
Nitish bhardwaj
11-Aug-2021 10:10 PM
अरे वाह बहु खूब
Reply
Seema Priyadarshini sahay
11-Aug-2021 07:53 PM
वाह
Reply