Mamta tiwari

Add To collaction

तिरंगा





,वंदेमातरम 🙏
*तिरँगा*

उठा लो नाज तुम भी आज इस न्यारे तिरंगे  का,
नमन कर  शीश गाओ गीत इस प्यारे तिरंगे का।

कभी झुकने न पाये शान मिल कर आ शपथ लेलें,
सदा   करते  रहे  गुणगान   हम   सारे  तिरंगे का।

करें मिलकर सभी वो काम हम झंडा रहे ऊंचा,
ये   दुनिया मे  सदैव बुलंद हो  तारे  तिरंगे  का।

यही  ईमान  हो  अपना  यही  मजहब हमारा हो,
कभी अब हो  न हिस्सा और बटवारे तिरंगे  का।

रहे हम एक बनकर नेक इसकी छाँव की तल में
हिफाजत   में  खड़ा  जैसे  है  सहारे तिरंगे  का।

वतन  पे जाँ  लुटाने  रंग भगवा  जोश जज्बा दे,
सफेदी  शांति  दे   पैगाम  हरकारे   तिरंगे  का।

हरा खुशहाल हरियाली दिखाता मुल्क जन्नत है,
नज़ारा   खूब  नीला बीच  जाँ  वारे   तिरंगे का।

____________________ममता तिवारी #ममता#_____

   18
12 Comments

Seema Priyadarshini sahay

17-Aug-2022 04:58 PM

बेहतरीन रचना

Reply

Mithi . S

17-Aug-2022 09:33 AM

Bahut achhi rachana

Reply

👌🏼 👌🏼 👌🏼 लाजवाब लाजवाब

Reply