लेखनी कहानी -15-Aug-2022
विषय "आजादी
आओ आजादी का अर्थ बतायें,
फिर अमृत महोत्सव मनायें|
आओ आजादी......
आम जनमानस बिना रोक- टोक,
अपनी जीवन पद्धति अपनायें|
आओ आजादी......
स्वतंत्र विचारों से काम करना,
नहीं किसीको नुकसान पहुंचायें|
आओ आजादी.... ..
शहीदों ने अपना बलिदान दिया,
उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि चढ़ायें|
आओ आजादी..... ..
राष्ट्रीय ध्वज देश की पहचान,
गांव - घर में तिरंगा फहरायें|
आओ आजादी.......
मातृभूमि ने पाला-पोसा हमको,
जांबाज सैनिकों का कर्ज चूकायें|
आओ आजादी......
जगत गुरु है देश हमारा,
अहिंसा-प्रेम का पाठ पढ़ायें|
आओ आजादी........
नेता- अभिनेता के चक्कर में,
अपना समय ना व्यर्थ गंवायें|
आओ आजादी......
आजाद भारत में जन्में बच्चों को,
अमृत महोत्सव का महत्व बतायें|
आओ आजादी का अर्थ...
🙏🌹जय हिंद जय भारत 🌹🙏
Chetna swrnkar
17-Aug-2022 08:59 PM
Nice
Reply
Seema Priyadarshini sahay
17-Aug-2022 06:40 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
Mithi . S
17-Aug-2022 08:44 AM
Bahut khub 👌
Reply