आजादी

आजादी

हर घर तिरंगा, मान हमारा है
जन गण मन का गान हमारा है
देश की खातिर मिट जायेंगे 
यही सोच यही प्रण हमारा है।

बहुत सह लिया अब न सहेंगे
ऊंच नीच के थोथे उद्गारों को
दमन चक्र में बहुत पिस लिए
अब ना रोको आजादी के नारों को।

हर घर शिक्षा दीप जलेगा
हर घर अब उजियारा होगा
दुनिया के सारे देशों में
भारत का नाम दुबारा होगा।

कोई कहे ना हम कमतर हैं
कोई ना अपना सानी हो
रहे तिरंगा शान से ऊंचा
भारत की नई कहानी हो।

आभार – नवीन पहल– १५.०८.२०२२❤️❤️🙏🙏
# प्रतियोगिता हेतु

   20
12 Comments

Chetna swrnkar

17-Aug-2022 08:24 PM

Bahot khub 👌

Reply

Seema Priyadarshini sahay

17-Aug-2022 06:30 PM

बहुत खूब

Reply

Mithi . S

17-Aug-2022 08:29 AM

Behtarin rachana

Reply