Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -19-Aug-2022 कृष्ण भगवान का अवतार

रचयिता-प्रियंका भूतड़ा

शीर्षक-कृष्ण भगवान का अवतार
विषय-जन्माष्टमी

भादो का था माह,
कृष्ण पक्ष की रात,
घनघोर थे बादल,
जोर की थी बरसात,
देवकी की आठवीं संतान,
कृष्ण ने लिया अवतार,
कहलाया जन्माष्टमी का त्योहार।

ना मार सके कंस,
लेकर चल दिए वासुदेव,
यमुना का पानी छू रहा चरण,
सर्प कर रहा रक्षण,
किया यमुना नदी को पार,
पहुंच गए नंद द्वार,
कृष्ण की रक्षा का दिया भार।

लेकर उनकी संतान,
पहुंच गए कारावास,
देख कर मुस्कुराया,
ले उसे गोद में उठाया,
मारने को निकाली तलवार,
माया ने दिखाया अपना कमाल,
माया के मुंह से निकली वाणी,
तुझे मारने वाले ने ले लिया अवतार,
होगा तेरा अब विनाश
इतना कहकर हो गई माया अंतर्ध्यान।

रावण को आया क्रोध,
 भेजें कितने राक्षस,
कृष्ण को उतार दो मृत्यु के घाट,
कंस ने के बहुत प्रयास,
ना हो पाया वो सफल,
आ गया वह समय,
कंस का किया वध,
राक्षसों का हुआ अंत,
अपने माता पिता को कराया मुक्त।

   23
12 Comments

Chetna swrnkar

21-Aug-2022 01:12 PM

Nice

Reply

वाह लाजवाब Outstanding Fabulous

Reply

Seema Priyadarshini sahay

20-Aug-2022 02:58 PM

बहुत खूबसूरत

Reply