Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -20-Aug-2022 बधाई दो सब आज

लेखिका-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक- बधाई दो सब आज
विधा-गीत (भजन)

हरि का है अवतार,
धरती पर पधारे भगवान,
करेंगे दुष्टों का संहार।

चलो रे चलो मथुरा धाम,
कृष्ण ने लियो है जन्म आज।

आयो है नंदलाल,
यशोदा का है लाल,
बधाई दो सब आज।

मनाओ रे.... मनाओ रे
सब मिलकर बधाई दो रे

कन्हैया का जन्म दिवस है आज,
सखियां गावे, मंजीरा बजावे,
गीत गावे ,राग सुनावे,
मन  बहुत हर्षावे,
सभी मिलकर बधाइयां गावे।

चलो रे चलो मथुरा धाम,
कृष्ण ने लियो है जन्म आज।

जगत मना रहो उल्लास,
सबके मन में हो रहा उत्साह,
चलो चलें मिलने,
यशोदा मैया के अंगना,
हुयो है जन्म लल्ला।

चलो रे चलो मथुरा धाम,
कृष्ण ने लियो है जन्म आज।

   21
11 Comments

Pankaj Pandey

22-Aug-2022 01:12 PM

Behtarin rachana

Reply

Seema Priyadarshini sahay

22-Aug-2022 08:44 AM

बहुत खूबसूरत

Reply

Chetna swrnkar

21-Aug-2022 11:32 AM

Bahut achhi rachana

Reply