Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -22-Aug-2022 समय जीवन में बड़ा मूल्यवान है

शीर्षक-समय जीवन में बड़ा मूल्यवान है
विषय- open

समय का करो हमेशा सदुपयोग,
समय होता है अनमोल,
समय का समय -समय पर करो उपयोग।

समय जब चला जाता,
वापस लौट कर नहीं आता,
हाथ में सिर्फ लगता है पछतावा।

जो चला गया है समय,
उसे याद करके ना करो व्यर्थ,
अभी के समय का होता है अर्थ।

समय होता है कामगार,
समय  ही बनाता है इंसान की पहचान,
समय होता है मूल्यवान।

समय का चक्र हमेशा चलता,
हाथ पकड़कर हमें भी है चलना,
हाथ कभी नहीं छोड़ना।

समय जब हमारी हाथ से फिसलता,
हम रह जाते हैं हाथ मलते,
फिर जीवन में कुछ नहीं बचता।

समय है हमारा शिक्षक,
हर छण जीवन का देता शिक्षण,
करता हमको शिक्षित।

अनुभव का हमें पाठ सिखाता,
जब लगती ठोकर हमें संभलना सिखाता,
आगे बढ़ने की राह दिखाता।

समय का कर रही हूं धन्यवाद
जो हर समय देता हमें ज्ञान,
हर वक्त देता समय हमारा साथ।

अगर समय ना होता,
भर जाता हममे आलस,
हो जाते हम निष्काम।

समय का कर रही हूं धन्यवाद,
जो हमें निरंतर चलने की देता प्रेरणा,
आगे बढ़ने की राह दिखाता।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   21
14 Comments

Chetna swrnkar

24-Aug-2022 12:19 PM

Bahut achhi rachana

Reply

Ajay Tiwari

23-Aug-2022 09:47 PM

Very nice

Reply

Achha likha hai aapne 🌺🙏

Reply