Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -26-Aug-2022 संगीत की धुन

शीर्षक -संगीत की धुन
विषय-संगीत

सात सुरों का है सरगम,
जीवन का आधार है संगीत,
सरगम कहलाते शास्त्रीय संगीत,
हर धुन में छुपा है संगीत।

दिल में बसता हरदम,
संगीत को करते हम नमन,
मन में करती अमन,
चारों तरफ है संगीत का चमन।

वीणा की झंकार में संगीत, 
तबले की ताल में संगीत,
घूंघरू की थिरक में संगीत,
हर वाद्य यंत्र  की धुन में है संगीत।

हवाओं के सनन,
पायल की झनक,
चूड़ी की खनक,
सब की धुन में बसी है संगीत की दुनिया

मां सुनाती मीठी लोरियां,
पापा सुनाते गानों की लड़ियां,
दादा-दादी सुनाते कहानियां,
सबकी धुन में बसी है संगीत की दुनिया।

झरने की कल कल,
बारिश की बूंद की टप टप,
भंवरों का गुनगुना,
सबकी धुन में बसी है संगीत की दुनिया।

कोयल की मीठी स्वर,
बारिश में मयूर का पीहू पीहू स्वर,
पक्षियों की होती कलरव,
सब की धुन में बसी है संगीत की दुनिया।

वारीधर करते गर्जन,
मेंढ़क करते टर्र -टर्र,
बिजुरिया का भी है स्वर,
सब की धुन में बसी है संगीत की दुनिया।

जब होती प्रेमिका में तनहाई,
गीतों को सुनकर करती मन हर्षायी,
संगीत से मन की दूर करती बिछड़ाई,
सब की धुन में बसी है संगीत की दुनिया।

हर कदम कदम पर है संगीत,
संगीत बिना है जीवन निरर्थक,
संगीत से जुड़ा है हर पल,
हर तरफ है संगीत की चहल।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   24
14 Comments

Bahut khub 👌

Reply

Chetna swrnkar

27-Aug-2022 08:40 PM

Nice 👍

Reply

shweta soni

27-Aug-2022 07:29 PM

बेहतरीन रचना

Reply