Rajan tiwari

Add To collaction

न छोड़ेंगे


1222-1222-1222-1222

कहीं भी मैं रहूँ मुझको मग़र तन्हा न छोड़ेंगे,
तुम्हारी याद के पंछी मेरा पीछा न छोड़ेंगे//1

कहीं इसमे कोई ग़म देने वाला फिर न आ जाये,
हम अपने दिल का दरवाज़ा कभी खुल्ला न छोड़ेंगे//2

तुझे ज़िद बेरूख़ी की है तो दीवाने की भी सुन ले,
फ़ना हो जाएंगे लेकिन तेरा रस्ता न छोड़ेंगे//3

मुहब्बत हो गई हो तो इसे दिल में दबा के रख,
मुहब्बत के जो दुश्मन हैं, तुझे ज़िन्दा न छोड़ेंगे//4

 इन्हें मालूम है अंजाम क्या होगा मुहब्बत का,
मगर परवाने हरगिज़ शमा पर मरना न छोड़ेंगे//5

ज़माना लाख बोये नफ़रतों के बीज दुन्या में,
दिलों में गुल मुहब्बत के मग़र खिलना न छोड़ेंगे//6

फ़क़ीरी रास जिनको आ गई हो वो कभी 'राजन',
ज़माने भर की दौलत के लिए, कासा न छोड़ेंगे//7

                ✍️
     राजन तिवारी 'राजन'
           इंदौर (म.प्र.)
        7898897777

   5
6 Comments

ABHIJIT RANJAN

14-Feb-2021 04:04 PM

Very nice

Reply

Rajan tiwari

15-Feb-2021 12:24 AM

Aapko bahut bahut dhanyawad Ranjan ji

Reply

Aliya khan

12-Feb-2021 10:55 PM

Nice

Reply

Rajan tiwari

15-Feb-2021 12:24 AM

Bahut shukriya aapka

Reply

Diksha Srivastava

11-Feb-2021 10:05 PM

GOOD .

Reply

Rajan tiwari

15-Feb-2021 12:25 AM

Bahut bahut aabhar aapka

Reply