वीर जवान
नहीं झुकेगा देश हमारा
शांति प्रेम का पाठ पढ़ाया
अमन चैन देश में लाया।
संघर्षों में जीवन बिताया
सैनिकों का बलिदान काम आया।
नहीं झुकेगा देश हमारा
हमने यह गीत गाया
हिंसा भय अशांति छोड़ो
शांति सभ्यता का पाठ पढ़ाया।
मिल बैठना हमने सिखलाया
सागर से हिमगिरी तक
बंधुत्व का पाठ पढ़ाया
नहीं झुकेगा देश हमारा
प्रेम अपने हृदय में रखते।
कभी किसी को नहीं बिसराया
दुश्मन कितने भी हो चाहे
विजयी विश्व तिरंगा फहराया।
सेना ने था मान बढ़ाया
उनका काम आया
नहीं झुकेगा देश हमारा
उन्होंने था पाठ पढ़ाया।
फूट डालने की साज़िश जो करते
घर में घुसकर हमला करते
ऐसे गद्दारों को पाठ पढ़ाया
नहीं झुकेगा देश हमारा।
तूफान से टकराते हैं
मंजिल अपनी पाते हैं
विपदा कितनी भी आए
हम नहीं घबराते हैं।
देवी देवताओं का वास यहां
हर नारी सीता सावित्री
अन्नपूर्णा मीराबाई
वक्त पड़े तो लक्ष्मीबाई बन जाती।
गंगा को यहां मां है कहते
पूजे सब गौ माता को
कभी किसी का बुरा ना सोचे
बस यही सिखलाते हैं।
भारत का बच्चा-बच्चा
वीरों की गाथा गाता है।
नहीं झुकेगा देश हमारा
तिरंगे का मान बढ़ाता है।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा
#प्रतियोगिता हेतु
शताक्षी शर्मा
02-Sep-2022 08:43 AM
Bahut achhi rachana
Reply
shweta soni
01-Sep-2022 04:57 PM
Behtarin rachana
Reply
Sachin dev
01-Sep-2022 03:24 PM
Nice
Reply