Mamta tiwari

Add To collaction

हिन्दी में जब बोलते हैं हम

**हिंदी में जब बोलते है हम**

लगता है  मधु घोलते है हम
हिंदी  में  जब बोलते है हम।
वृहद अतुलनीय शब्द भंडार
अन्यय  भाषा  तौलते है हम।

हिंदी भारती  संस्कृति  जोड़े
न  कोई  हिंदी  से  मुँह  मोड़े।
राज  भाषा बनकर भी हिंदी
राजकाज  लेख  में दम तोड़े।

हिंदी   प्रेमियों   आगे  आओ
विकल्प न ढूंढ  और अपनाये।
दिवस मना कर बांधो ना दिन
हिंदीका हर दिन दिवस मनाये।

अपनी बोलिया अपनी भाषा
कितनी मधुर है शहद बताशा।
अंग्रेजी  लिपि में हिंदी लेखन
हिंदी लिपि अस्तित्व तमाशा।

ममता✍️
०१/०९/२०२२

# हिंदी दिवस प्रतियोगिता 

   15
6 Comments

Bahut achhi rachana

Reply

👌🏼 👌🏼 👌🏼 लाजवाब लाजवाब घोलते हैं not है,,,,, बोलते हैं not है,,,,, तौलते हैं not है,,,,,,, ढूंढ़,,,, अपनाएं,,, मनाएं,, बोलियाँ होगा जी

Reply

Raziya bano

01-Sep-2022 05:32 PM

शानदार रचना

Reply