प्यारी हिन्दी न्यारी हिन्दी
प्यारी हिन्दी न्यारी हिन्दी (बाल कविता)
प्यारी हिन्दी न्यारी हिन्दी
मन को हमारे भाती हिन्दी
सभी भाषाओं से है न्यारी
प्यारी हिन्दी न्यारी हिन्दी
देवनागरी में लिखी जाती
मीठी जिसकी बोली भाती
राजभाषा भारत की हिन्दी
जनमानस को हिंदी जोड़ती
पूरब-पश्चिम उत्तर- दक्षिण
सभी दिशाओं में ये फैली
तीसरी सबसे बड़ी बोली
प्यारी हिन्दी न्यारी हिन्दी
स्वरचित एवं मौलिक रचना
अनुराधा प्रियदर्शिनी
प्रयागराज उत्तर प्रदेश
Please login to leave a review click here..
madhura
02-Feb-2025 09:55 AM
v nice
Reply
shweta soni
09-Sep-2022 11:52 AM
बहुत ही अच्छी रचना है 👌👌मैम आपने बाल साहित्य की कैटिगरी में कविता पोस्ट कर दी है उन्हें आप सही कर दीजिए 🙏
Reply
Abhinav ji
06-Sep-2022 07:39 AM
Very nice👍
Reply