एक लड़की गुजरी सड़को से
एक लड़की गुजरी सड़कों से
घर से विद्यालय को
या विद्यालय से घर
पर इतना तो आसान नहीं
उसका ऐसे घर जा पाना
राहों में कितने मिल जाते हैं
जिनको खुद भी मालूम नहीं
मकसद क्या है उनको पाना
एक लड़की गुजरी सड़कों से
कुछ ने आवाज बढा दी
अपने साथी के बहाने
उसके सम्बोधन में
कुछ ऐसे देख रहे उसको
जैसे भूखा कोई स्वाद
मापता भोजन में।
आंखों से उसको माप लिया
और जाने क्या क्या भांप लिया
कुछ हंसे कुछ जरा शांत रहे
कुछ तन अपना सहलाने लगे
कुछ मन अपना बहलाने लगे
कुछ देख के उसको ठिठक गए
कुछ अपने रस्ते जाने लगे
और वो लड़की सब जान के भी
अपने रस्ते पर चलती रही
सबमें अपनापन ढूंढ रही थी
सबकी नजरों में जलती रही।
एक लड़की गुजरी सड़कों से
दैनिक प्रतियोगिता हेतु
Ajay Tiwari
04-Sep-2022 08:19 AM
Very nice
Reply
Anshumandwivedi426
04-Sep-2022 10:03 AM
Thanks so much
Reply
Abhinav ji
04-Sep-2022 07:39 AM
Very nice👍
Reply
Anshumandwivedi426
04-Sep-2022 09:37 AM
Thanks so much
Reply
Raziya bano
03-Sep-2022 03:22 PM
शानदार
Reply
Anshumandwivedi426
03-Sep-2022 03:48 PM
कोटिशः धन्यवाद
Reply