लेखनी प्रतियोगिता -05-Sep-2022 शिक्षक दिवस
शीर्षक-शिक्षक दिवस
5 सितंबर को मनाया जाता शिक्षक दिवस,
सर्वपल्ली राधाकृष्णन का है जन्मदिन,
उन्हीं के स्मरण में मनाया जाता शिक्षक दिवस।
शिक्षक होते सुबह की भोर,
स्वभाव से होते खट्टे मीठे बोर,
विद्यार्थी को करते प्रदान ओज।
शिक्षक होते चांद के समान,
अंधकार को भेदकर देते प्रकाश,
पूरे देश में फैलता चांदनी का उजास।
शिक्षक कराते मार्गदर्शन,
शिक्षा का पढ़ाते पाठ,
मिलती नहीं सीख की राह।
जब छाता जीवन में अंधकार,
शिक्षक देता दूर करने का ज्ञान,
विद्यार्थी प्राप्त करते अथाह ज्ञान।
शिक्षक आगे बढ़ने की देता प्रेरणा,
ज्ञान का करते हम अनुसरण,
विद्यार्थी का जीवन बनता उज्जवल।
शिक्षक होता दीपक,
ज्ञान को करता प्रदीप्तमान,
जगत को करता जगमान।
शिक्षक का करो सम्मान,
विद्यार्थी होते उनका अभिमान,
दोनों है जगत की शान।
शिक्षक के बिना शिक्षा अधूरी,
शिक्षा के बिना बच्चे अधूरे,
ज्ञान के बिना भविष्य अधूरा।
शिक्षक को करती हूं प्रणाम,
जो करता ज्योति प्रदान,
भटकते राहगीर को देता संज्ञान।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Ajay Tiwari
06-Sep-2022 06:00 PM
Nice
Reply
Abhinav ji
06-Sep-2022 07:08 AM
Very nice👍
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
06-Sep-2022 12:45 AM
बहुत ही उम्दा और सशक्त लेखन भावों को बहुत खूबसूरती से पिरोया है
Reply