हिंदी दिवस प्रतियोगिता
इस जीवन पथ की यात्रा का
आवाहन भी क्या कम होगा
आरम्भ अगर सुंदर होगा
परिणाम भी सुंदरतम होगा।
तू मुझसे मिल मैं तुझे मिलूं
एक नई खोज पर चल निकलें
हम जितना स्वयं को समझेंगे
उतना ही दूर अहम होगा।
इस जीवन की सारी राहें
आकाश से ऊपर जाती हैं
पर चोटी पर वो पहुंचेगा
जिसके सीने में दम होगा।
हिंदी दिवस प्रतियोगिता हेतु
मौलिक रचना।
Shashank मणि Yadava 'सनम'
29-Sep-2022 02:43 PM
Wahhh अद्भुत अद्भुत,, अंतिम लाइन जोरदार
Reply
Haaya meer
09-Sep-2022 09:19 PM
Nice
Reply
Raziya bano
09-Sep-2022 12:44 PM
Nice
Reply