Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -10-Sep-2022 गणपति विसर्जन के कारण

शीर्षक-विसर्जन का कारण

मूर्ति का नव वर्ष सर्जन,
इसलिए होता उनका विसर्जन।

प्लास्टर ऑफ पेरिस का ना बनाओ गजानन,
मिट्टी का बनाओ तुम गजानन।

प्लास्टर ऑफ पेरिस का करता जल प्रदूषण,
मिट्टी पानी में हो जाती विलीन।

जल में करते विसर्जन गणपति,
जल तत्व के हैं अधिपति।

विसर्जन करते चतुर्दशी,
चतुर्थी से घर में निवास करते  गणपति।

गणपति  विसर्जन का हम तुम्हें बताते महत्व,
10 दिन तक कर लिए अपने बंद नयन।

वेदव्यास जी सुनाते कथा,
लिखते जा रहे थे बप्पा।

जब हुए पूर्ण 10 दिवस,
वेदव्यास जी ने खोले अपने नयन।

गणपति जी का बढ़ा शरीर तापमान,
चिंतित हो गए वेदव्यास।

ठंडे पानी में उनको डुबाया,
गणपति को पहुंचाई शीतलता।

तब से किया जाता विसर्जन,
इसी मान्यता का करते अनुसरण।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   22
11 Comments

Swati chourasia

11-Sep-2022 07:42 PM

बहुत खूब 👌

Reply

Shnaya

11-Sep-2022 06:44 PM

शानदार

Reply

Seema Priyadarshini sahay

11-Sep-2022 10:56 AM

बहुत खूबसूरत

Reply