Diya Jethwani

Add To collaction

लेखनी कहानी -06-Sep-2022... रिश्तों की बदलतीं तस्वीर..(11)

खत पढ़ने के बाद... 

सुजाता :- अब क्या सोचा हैं.... क्या करने वाले हैं आप..? 

तुम बताओ क्या करना चाहिए..! 

क्या तुम्हें नहीं लगता.. हमें पुलिस की मदद लेनी चाहिए..? 

तुम पागल हो गई हो क्या सुजाता... पुलिस सवाल पर सवाल करेगी... वो तो ठीक.. पूरे मौहल्ले में बात पता चल जाएगी... और अगर ये बात सलोनी के ससुराल वालों तक पहुंची तो.. । हो सकता हैं वो रिश्ता भी तोड़ दे..। नहीं... नहीं... मैं अब किसी तरह का कोई झंझट नहीं चाहता..। 

लेकिन.... सलोनी... उसको क्या बोलोगे.. अभी तो थकावट की वजह से मान गई... पर सुबह होते ही जब पूछेगी तो क्या जवाब दोगे....? 


वहीं जो खत में लिखा हैं...। 

ओर तुम्हें क्या लगता हैं वो मान जाएगी...। सालों तक कोई रिश्तेदार देखने तक नहीं आया... और आज अचानक साथ लेकर चला गया..! उसके सवालों का जवाब कैसे दोगे..! 

पता नहीं... लेकिन सच तो नहीं बता सकते ना...। कुछ दिन रुक कर चलीं जाती... सलोनी की सगाई तो कम से कम हो जाने देतीं..। दिमाग खराब करके रख दिया हैं...। इस उम्र में इंसान को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होतीं हैं... घर छोड़ कर गई है... जब भूख से बेहाल होगी ना... जब यहाँ के खाने की याद आएगी... देखना मुंह उठाकर लौट आएगी...। क्या करेगी.... कौनसा उसको काम पर रखने वाला हैं कोई.. ओर कुछ भी काम होगा सही उनसे...। कमर सीधी रखकर चला तो जाता नहीं हैं... । 

अभी ये सब बातें करने से क्या फायदा...। अभी सिर्फ ये सोचना हैं की सलोनी को क्या ओर कैसे कुछ बताना हैं..! 

सुनो... एक काम करते हैं...। सलोनी को सवेरे बहुत देर से उठाना...। थकी हुई हैं वैसे भी जल्दी तो उठेगी नहीं...। जब उठेगी तब हम बोलेंगे की रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थीं... तो मैं रात को ही उन्हें हास्पिटल लेकर गया था...। फिर वहाँ ठीक से इलाज नहीं हो रहा था तो हंसमुख अंकल (रमादेवी का दूर का रिश्तेदार) वही पर थे वो उन्हें अपने साथ शहर के बड़े अस्पताल में लेकर गए....। 


ओर जब वो पूछेगी की आप उनके साथ क्यूँ नहीं गए तो...! 

तो बोल देंगे की मेरी भी तबीयत ठीक नहीं थीं... इसलिए नही जा पाया..। 

मुझे नहीं लगता वो इतनी आसानी से मानेगी...। अगर उसने हंसमुख का नंबर मांगा... बात करने के लिए तो..! 


सुनील और सुजाता कुछ उपाय सोचते तभी उनके दरवाजे पर किसी ने नोक किया...। एक पल को तो दोनों की जान हलक में अटक गई थीं...। उन्हें ऐसा लगा कहीं सलोनी ने सब कुछ सुन तो नहीं लिया..! 


क्या सच में सलोनी को सच्चाई का पता चल गया था..! 
इंतज़ार किजिए अगले भाग का..। 

   24
11 Comments

दशला माथुर

20-Sep-2022 01:23 PM

Very nice

Reply

Mithi . S

18-Sep-2022 04:27 PM

Very nice

Reply

Chetna swrnkar

18-Sep-2022 12:05 PM

Nice post

Reply