चुनौतियां
"चुनौतियां"
जीवन किसी का भी
चुनौतियों से अछूता नहीं
हर सपना हो जाए
साकार हर किसी का
जीवन में हमेशा
ऐसा होता नहीं।।
अद्भुत होती हैं ये
जीवन की परीक्षाएं भी
कोई पाठ्यक्रम भी
इनका होता नहीं।।
कठिन परिश्रम और
लगन का गर साथ हो
तो कौन सी परीक्षा है
जो उत्तीर्ण होगी नहीं।।
चखले गर ये जिंदगी
हार का भी स्वाद तो
हार ही तो है कोई
पत्थर की लकीर नहीं।।
जीवन में न जाने
मोड़ कितने ऐसे आयेंगे
खुद ब खुद ही जब
कदम डगमगायेंगे।।
जीवन की कहानी ये
बिन चुनौतियों के
पूरी कभी होती नहीं
गर हो भी जाए पूरी तो
वो कोई कहानी नहीं।।
जीवन की कहानी में
सिर्फ जीत ही होती नहीं
जो हारी न हो कभी
वो कोई जिंदगी नहीं।।
बिन चुनौतियों के जो
हो जाए पूरी अगर
होती हकीकत में ऐसी
कोई कहानी नहीं।।
कविता गौतम...✍️
#हिंदी दिवस प्रतियोगिता।
Gunjan Kamal
22-Sep-2022 02:51 PM
शानदार
Reply
Kavita Gautam
21-Sep-2022 01:12 PM
सुंदर समीक्षाओं के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏
Reply
fiza Tanvi
21-Sep-2022 11:06 AM
Good
Reply