Sunita gupta

Add To collaction

प्यार

अधेड़ उम्र में भी प्यार होता है क्या?
उम्र के ईस पड़ाव में भी दिल खोता है क्या?
दिल क्या यौवन सा धड़कता है
किसी का इंतज़ार होता है क्या?

रातों में कोई याद आता है क्या?
कोई अचानक दिल धड़काता है क्या?
छुप छुप के कभी मुस्कुराहटें आती हैं
रह रह के दिल घबराता है क्या?

जो सोलहवें सावन में न कर पाए
घर समाज के डर से
कभी मिलने को न निकले 
अपने घर से 
वो अब करने को मन चाहता है क्या? 

सारी वर्जनाएं तोड़ देने का मन 
होता है क्या?
जो चाहा और नहीं मिला
उसे हासिल कर लेने का वचन होता है क्या?

हाँ ,प्यार शायद ऐसा ही है
वो जाती ,धर्म ,उम्र नहीं देखता है
वो देखता है 
बस कोई अपना 
फिर कोई लक्ष्मण रेखा नहीं देखता है ।।

सुनीता गुप्ता ,,सरिता,कानपुर 

   19
6 Comments

Punam verma

11-Oct-2022 07:56 PM

Very nice

Reply

बहुत ही सुंदर सृजन और अभिव्यक्ति

Reply

Bahut khoob 💐🙏🌺

Reply