निरंतरता

निरंतरता


निरंतर प्रयास करने से नए आयाम बनते हैं

निरंतर चलते रहने से सफर आसान बनते हैं 

निरंतरता ही लाती है जीवन में सफलताएं

एक एक कदम चलने से जीवन के काम बनते हैं।


कोशिश अगर करते रहो पर्वत राह देते हैं

अनथक हो जब मेहनत सागर भी थाह देते हैं

मंथन करो जब मन से विष अमृत बन जाए

अगर हो लगन सच्ची तो ईश्वर सामने आ जाए।


निरंतरता जीवन का बस एक मूल मंत्र है

सांसों का आना और जाना इसका द्योतक है

नदी, झरनों का बहना यही हमको सिखाता है

रुक जाना है मृत्यु, चलते जाना ही जीवन है।


सूर्य, चंद्र और पृथ्वी सभी निरंतर श्रम करते हैं

पुरुषार्थी कहलाए वही जो कभी ना रुकते हैं

ऋतु चक्र भी दर्शन निरंतरता का समझाए

कभी पतझड़ कभी बसंत, नियम से सदा ही आए।


गर चाहते हो जीवन में ऊंचाइयां पाना

और सोचते हो सफलता के शिखर जाना

मेहनत करते रहना मेहनत से कभी न घबराना

निरंतर कोशिशों से है मुमकिन आकाश छू पाना।।


आभार – नवीन पहल – ३०.०९.२०२२ ☺️🙏

# प्रतियोगिता हेतु 


   17
6 Comments

Punam verma

11-Oct-2022 07:56 PM

Nice

Reply

Bahut khoob 🙏💐🌺

Reply

Swati chourasia

01-Oct-2022 09:31 PM

बहुत खूब

Reply