दैनिक प्रतियोगिता हेतु स्वैच्छिक विषय ,,महात्मा गांधी
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और किसान की शान लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक हार्दिक बधाई
*दो शब्द सुमन**
भारत के उर्वर उपवन में ,
दो दो फूल खिले हैं।
दो अक्टूबर को दुनिया में,
दो दो रतन मिले हैं ।
वह किसान की शान शान से,
जो किसान को प्यारा था।
जय जवान और किसान का,
जिसने दिया यह नारा था।
छोटा था वह कद में किंतु,
पद में बड़ा महान रहा।
उसकी आगे सारे बौने,
आज विश्व कर मान रहा।
(वापू)
हाथ में सोंटी तन पै लंगोटी,
जिसकी इक पहचान है।
कहलाया जो महा महात्मा,
करता जग सम्मान है।
पापाचार करते थे पापी,
अत्याचार की आंधी है।
अंग्रेजों को सबक सिखाने,
जन्में जग में गांधी हैं।
आज जो भारत में खुशहाली,
यह उनका परिणाम है।
लाल बहादुर गांधी जी को,
कोटि कोटि प्रणाम है।
सुनीता गुप्ता कानपुर
Gunjan Kamal
05-Oct-2022 06:57 PM
शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply
Supriya Pathak
02-Oct-2022 10:24 PM
Bahut khoob 🙏🌺
Reply
Palak chopra
02-Oct-2022 09:46 PM
Very nice 👍🌺💐
Reply