Add To collaction

2 अक्टूबर का दिन




मंच नमन🙏
२ अक्टूबर   १८६९ महात्मा गांधी
जन्म दिवस  सभी को हार्दिक बधाई।





*2 अक्टूबर का दिन*
******************



आज का दिन है बड़ा महान
भारत में  एक सूर्य का उदय हुआ
देश भक्त वह बड़ा महान
देश की आजादी में
अमूल्य योगदान दिया..
सत्य अहिंसा के पुजारी..
जगत में शांति का पाठ दिया..
सत्य अहिंसा के पुजारी ने..
अंग्रेजों से भारत को आजाद किया..
सादा जीवन उच्च विचार..
देश में हिंदी का किया प्रचार
नाम महात्मा गांधी है..
चरखा खादी अपनाया..
छुआछूत अस्पृश्यता को..
समाज से दूर किया..
ऊंच-नीच का भेद मिटा..
समरसता को अपनाया है..
गरीबों के यह मसीहा..
मेहनत त्याग उपवास सिखाया...
ईमानदारी स्वाभिमान  से जीना..
भारत के लोगों को सिखाया..
आओ हम  इस युग पुरुष का..
जीवन दर्शन का ज्ञान करें.
सत्याग्रह आंदोलन..
जीवन का आदर्श रहा
उपवास त्याग तपस्या.
सात्विक उनका जीवन था
साबरमती के संत को
देश फिर से पुकार रहा..
आज हम जहां खड़े..
उनके त्याग तपस्या की धरा..
आओ हम‌ सब उनको नमन करें..
श्रद्धा सुमन अर्पित करें..
उनके पथ पर चलकर..
आने वाली भावी पीढ़ी को..
उनके आदर्शों पर चलना सिखाएं..
देश की पुकार है...
समय की यह फिर ..
कसौटी पर..
हम सबको मिलकर..
भारत की एकता अखंडता..
को बनाए रखना है..
युगों-युगों तक हम सब...
उनके त्याग समर्पण..
के चिर ऋणी हैं..!!






आरती तिवारी सनत
©® दिल्ली

Pratiyogita h

   16
8 Comments

बहुत ही सुंदर और jivant चित्रण

Reply

Bahut khoob 💐👍

Reply

Milind salve

07-Oct-2022 05:15 PM

बहुत खूब

Reply