लेखनी कहानी -06-Oct-2022महापुरुषों- महानायकों को नमन भाग १ अटल अटल बिहारी वाजपेई२- सीडीएस विपिन रावत

__माटी के लाल__शास्त्री जी__

लाल अवतरित हुआ देश में
देश की माटी हो गयी लाल,
धन्य यह दिवस इतिहास में
भारत माता हो गयी निहाल।

सत्यनिष्ठ वह शांति पुजारी
जन सेवा के थे प्रण पालक,
इंसानियत के थे वह सर्जक
भारत माता के प्यारे बालक।

भारत की वसुंधरा पर जन्मा
सहज, सरल व सपूत महान,
दायित्वों को वखूब निभाकर
ऊंचा किया देश का सम्मान।

जय जवान जय किसान सूत्र
लाल बहादुर जी की थी शान,
देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन
बढ़ा दिया मां का अभिमान।

कठिन समय में आस का दिया
जलाकर जन्मे थे देश के लाल,
परतंत्रता की जंजीरें तोड़कर
देश का ऊंचा कर दिया भाल।

ज्ञान के बल पर मिली उपाधि
वे,शास्त्री जी कहलाए जग में ,
साधारण व्यक्तित्व के मालिक 
एक एक कर कहती अलका।

अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'
लखनऊ उत्तर प्रदेश
स्व रचित मौलिक व अप्रकाशित
@सर्वाधिकार सुरक्षित।
@सर्वाधिकार सुरक्षित।

   19
11 Comments

RISHITA

20-Jan-2025 05:26 AM

👌👌

Reply

बहुत ही उम्दा और खूबसूरत

Reply

Pratikhya Priyadarshini

09-Oct-2022 01:07 AM

Bahut khoob 🙏🌺

Reply