Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -07-Oct-2022 चलो मिलकर दीप जलाएं

शीर्षक-चलो सब मिलकर दीप जलाएं

चलो सब मिलकर ज्ञान का दीप जलाएं ,
एकता का पाठ हम सबको सिखाएं।

ज्ञान का दीप हम जलाएं,
अंधकार को दूर भगाएं।

अंधविश्वास को करें दूर,
ज्ञानता का बढ़ाएं नूर।

ज्ञान का दीपक जब जलता,
बुलंदियों का मार्ग हमें दिखाता।

सूरज हमें रोज देता ज्ञान,
रोज आता एक शाम के बाद।

सिखाता हमको एक पाठ,
मन में बांधों एक आस।

रोज सूर्य ढ़लता,
नई आस लेकर उगता।

जान का दीपक जैसे जलता,
ऐसे ही प्रेम का लो बढ़ता।

करो जगत में उजियारा,
प्रेम की बढ़ाओ फुलवारियां।

समय का ज्ञान सिखाता पाठ,
जीवन में जलाता दीपक का ज्ञान।

निशा का हुआ आगमन,
साथ में लेकर आता अंधकार।

शशि फैलाता प्रकाश,
करता जग में उजास।

जलाता ज्ञान का दीप,
मन को करता प्रज्वलित।

चलो सब मिलकर ज्ञान का दीप जलाएं,
एकता का पाठ  हम सबको सिखाएं।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   14
8 Comments

Suryansh

10-Oct-2022 08:23 PM

संदेश देती हुई कविता है

Reply

Pratikhya Priyadarshini

08-Oct-2022 11:34 PM

Bahut khoob 💐👍

Reply

Raziya bano

08-Oct-2022 06:20 PM

Nice

Reply