Sunita gupta

Add To collaction

दैनिक प्रतियोगिता हेतु स्वैच्छिक विषय जय सुभाष

जय सुभाष
//////////////
आओ बच्चों तुम्हे बताए अमर कथा बलिदान की।
  ईंट  नींव  से  बना हुआ  जो ऐसे वीर महान की। 

भारत के उपवन को   जिसने  रक्त पसीने से सींचा।
कांटोंमें  भी  मुसकाया  पर किया  नही है सर  नीचा। 

सुन लो बच्चों अमर कथा नेता सुभाष के आन की।
ईंट  नींव  से  बना  हुआ  जो  ऐसे  वीर  महान की। 

जन जन का प्यारा था वह भारत  राजदुलारा था।
शोषित पीड़ित लोगोंके जीवन का एक सहारा था। 

ध्वजा रही उन्नति उसके ही कारण हिंदुस्तान की। 
आओ बच्चों तुम्हे बताए अमर कथा बलिदान की । 

गंगा  की पावन लहरे गाती उनकी गौरव की गाथा।
प्रेमादर से उसके सम्मुख झुक जाता सबका माथा। 

सुनलो बच्चो अमर कहानी 'सरिता' जैसी शानकी।
ईंट  नींव  से  बना  हुआ  जो ऐसे  वीर महान की। 

सुनीता गुप्ता 'सरिता'कानपुर

   18
10 Comments

Suryansh

11-Oct-2022 06:38 PM

बहुत ही उम्दा सृजन

Reply

Supriya Pathak

11-Oct-2022 06:28 PM

Bahut khoob 💐👍

Reply

Bahut sunder

Reply