लेखनी कहानी -09-Oct-2022 मुंशी प्रेमचंद कलम के जादूगर
शीर्षक-मुंशी प्रेमचंद कलम जादूगर
मुंशी प्रेमचंद है एक साहित्यकार,
शब्द लिखने में थे शिल्पकार,
इसलिए कहलाते हैं कलम के जादूगर।
लिखी उन्होंने बहुत कहानी ,
बूढ़ी काकी जैसी संवेदना भरी,
वर्तमान को हैं दर्शाती ।
ईदगाह जैसी कहानी,
हामिद के चिमटे की जबानी,
रिश्तो को है समझाती।
दो बैलों की कथा में दर्शाया,
पशु हो या मनुष्य सबको मिले स्वतंत्रता,
इस तरह जानवर की भावना को समझाया।
मुंशी प्रेमचंद ने लिखे उपन्यास ,
प्रेमाश्रम, गोदान रंगभूमि हुए विख्यात,
होती सभी रचनाएं कलात्मक।
सामाजिक दशा का भी किया वर्णन,
जो भी पड़ता हो जाता भाव पूर्ण,
उन्ही भावनाओं में जाता रंग।
8 अक्टूबर 1936 को हो गया उनका देहांत,
छोड़ो गए भारत में अपना उजास,
भारत का चमकता सितारा हो गया अस्त।
ऐसे महारथी को करती हूं नमन,
उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि करती हूं अर्पण,
भारत के कहलाये जो रतन।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
महान पुरुषों से संबंधित प्रतियोगिता 2022
Babita patel
01-Feb-2023 05:52 AM
lajwab
Reply
Pratikhya Priyadarshini
10-Oct-2022 07:40 PM
Bahut khoob 🌺🌸👌
Reply
Mahendra Bhatt
10-Oct-2022 10:19 AM
शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply