लेखनी कहानी -20-Sep-2022नाॅन स्टाप भाग १ मां बाप का दिल भाग २ भाग ३ कैलाश पर बधाई ४-मां वरदायिनी भाग

परियां

आसमान में रहती परियां 
दादी मां ने था बतलाया 
सुबह शाम आती है घर में 
जादू की ले करके छड़ियां।

छड़ी घुमाकर रोज मिठाई,
लाकर देती हैं खाने को।
नये खिलौने लाकर देती
बच्चों के मन बहलाने को।

जादू से गायब हो जाती,
आ जाती सम्मुख जादू से।
बच्चे हम सबने जो मांगा,
'अलका' को दे जाती परियां।

रंग बिरंगी छड़ी दिखाती,
सुंदर रूप सजाती परियां।
दादी मां से सुनी कहानी,
हम सबको है भाती परियां।

अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी' 
लखनऊ उत्तर प्रदेश।
स्व रचित मौलिक व अप्रकाशित
@सर्वाधिकार सुरक्षित।

   15
6 Comments

Palak chopra

12-Oct-2022 12:13 AM

Very nice 👍

Reply

Supriya Pathak

11-Oct-2022 03:39 PM

Bahut khoob 💐👍

Reply

Raziya bano

11-Oct-2022 09:54 AM

Nice

Reply