Sunita gupta

Add To collaction

दैनिक प्रतियोगिता हेतु स्वैच्छिक विषय दीपावली मनाएं

*******************
आओ दीपावली मनाएं
*******************
आओ दीपावली मनाएं।
जहां अशिक्षा फैली हुई है,
वहां ज्ञान के दीप जलाए। 
स्नेह भरा हो जीवन सबका,
ऐसी    ज्योति     जलाए।। 
आओ  दीपावली  मनाएं।
प्रेम का झरना सबके दिल में,
सदा   उमडता  आए ।।
अहंकार ना हो मानव मन में,
ऐसी  ज्योति  जलाए।
आओ दीपावली मनाएं।
जहां ऊंच नीच का भेदभाव हो,
उसको    दूर   भगाएं।
ईर्ष्या, द्वेष भावना ना हो मन में
ऐसी   ज्योति   जलाएं।।
आओ दीपावली मनाएं।
जहां संस्कार सोये  हुए हो,
उनको फिर से जगाए।
छोटे  बड़े   रहे  मर्यादा में,
ऐसी   ज्योति  जलाए।। 
आओ दीपावली मनाएं।
जीवन के दुख दर्द भुलाकर,
सबको   गले   लगाएं।
मन के हर कोने में हो प्रकाश,
ऐसी  ज्योति  जलाएं ।
आओ दीपावली मनाएं।
*****************
सुनीता गुप्ता सरिता कानपुर 

   20
8 Comments

Pratikhya Priyadarshini

27-Oct-2022 10:14 AM

Bahut khoob 💐👍

Reply

Khan

25-Oct-2022 07:13 PM

Bahut khoob 💐

Reply

Raziya bano

24-Oct-2022 09:58 AM

Bahut sundar rachna

Reply