Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-Oct-2022 गोवर्धन की क्यों करते पूजा

शीर्षक-गोवर्धन क्यों मनाया जाता

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकम,
मनाया जाता गोवर्धन उत्सव,
द्वापर युग में हुआ इसका प्रचलन।

हम बताते इसका कारण,
कृष्ण ने इंद्र की पूजा करते देखा,
कृष्ण भगवान को हुआ अचंभा।

गोकुल वासियों को सुनाई  बात,
इंद्र की क्यों करते पूजा पाठ,
इनका तो है वर्षा करना काम।

गोवर्धन पर्वत की करो भक्ति,
प्रदान करता हमें  वनस्पति,
पर्यावरण की होती शुद्धि।

इस बात से इंद्र हुए नाराज,
7 दिन तक हुई बारिश मूसलाधार,
अपने कोप से किया प्रहार।

श्री कृष्ण ने निकाला हल,
अपनी तर्जनी पर उठाया पर्वत,
गोकुल वासी और पशु पक्षियों को दिया शरण।

सुदर्शन चक्र से किया संरक्षण,
गोकुल वासियों पर जरा भी  ना आया संकट,
श्री कृष्ण ने हर लिए दुखहरण‌

ब्रह्मा जी ने इंद्र से कहा,
धरती पर जन्मे है कृष्णा,
ना दिखा अपनी प्रकोपता।

सुन यह बात इंद्रदेव ,
अपनी मूर्खता पर हुये शर्मिंदा,
श्री कृष्ण से मांगी क्षमा याचना।

इंद्र ने की बरसात बंद,
शास् दिन  नीचे रखा गोवर्धन,
तब से किया जाता पूजन।

बृजवासी लगाते परिक्रमा,
56 प्रकार के बनाते भोजन,
अंकूट का होता रिवाज,
उल्लास से मनाया जाता त्यौहार।

घर घर में मनाते गोवर्धन,
संध्या काल में करते पूजन,
सात परिक्रमा लगाकर करते पूर्ण।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   20
8 Comments

Khan

28-Oct-2022 07:17 PM

Very nice 👌🌺

Reply

सजीव चित्रण

Reply

Gunjan Kamal

26-Oct-2022 10:33 PM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply